Tuesday, February 15, 2011

छत्तीसगढ़ की माटी पर हमको है अभीमान

छत्तीसगढ़ की माटी पर हमको है अभीमान

दण्डकारण्य नाम था जिसका वह पावन यह धाम है                       
इस माटी पर आए इक दिन स्वयं राम भगवान हैं
रामगढ़ और शिवरीनारायण सब इसके पहचान हैं
इतीहासों की जननी कुटुमसर छत्तीसगढ की जान है
          
            छत्तीसगढ़ की माटी पर हमको है अभीमान
            छत्तीसगढ की पुण्य भूमी है सब तिर्थों से महान

महानदी और पैरी जिस पर बहते दिन और रात हैं
इंद्रावती की कलकल हर पल चित्रकुट क्या बात है
बांगो खुड़िया खुंटाघाट यहां पर यहां नहरों का जाल है
शिवनाथ हसदेव का जल है पावन अरपा नदी विशाल है 
            
            छत्तीसगढ़ की माटी पर हमको है अभीमान
             छत्तीसगढ की पुण्य भूमी है सब तिर्थों से महान

बोली यहां है आदीवासी सरल है हल्बी और माड़ीया
पुरे राज के मुख में बसता मधुर मीठा सा छत्तीसगढ़ीया
करमा ददरीया और पंडवानी इनकी तो है बात निराली
सुआ नाचा गम्मत गेंड़ी त्योहारो में भोजली हरेली
          
            छत्तीसगढ़ की माटी पर हमको है अभीमान                                 
            छत्तीसगढ की पुण्य भूमी है सब तिर्थों से महान

चंद्रपुर में चंद्रहासिनी रतनपुर महामाया  का सुन लो नाम
बमलेंश्वरी देवी है दयालु दन्तेश्वरी का पावन धाम
साहस का प्रतिक वन भैंसा बस्तर का जंगल घनघोर
उंचे उंचे पर्वत के टीले सुनो पहाड़ मैना की तान चंहुओर 
           
                  छत्तीसगढ़ की माटी पर हमको है अभीमान
                  छत्तीसगढ की पुण्य भूमी है सब तिर्थों से महान

लौह अयस्क में अग्रणी राज्य है बाक्साईड की यहां है खान
बिजली उत्पादक यहां है कोरबा छत्तीसगढ का बढ़ा है मान
उद्योगों में बढ़ता राज्य यहां स्टिल उगाया जाता जाता है
विकासशील राज्यों की सुची में  यह सर्वश्रेष्ठ कहलाता है
           
             छत्तीसगढ़ की माटी पर हमको है अभीमान
             छत्तीसगढ की पुण्य भूमी है सब तिर्थों से महान

छत्तीसगढीयों ने सदा माता को रक्त पुष्प का भेंट चढ़ाया
विश्वसनीय छत्तीसगढ नारा देकर मुखिया ने भी मान बढ़ाया
दस वर्षों का बालक छत्तीसगढ अब विश्व में जाना जाता है
विकास करता अनुपम राज्य यह  नए किर्तीमान बनाता है
           
            छत्तीसगढ़ की माटी पर हमको है अभीमान
            छत्तीसगढ की पुण्य भूमी है सब तिर्थों से महान
                                                                                        देवेश तिवारी ...........

No comments:

Post a Comment